Download Registration Form
Pay Now
Image Missing

हमारे बारे में जाने

भारत के पास ज्ञान, धन, बल,उदारता, साहस, पराक्रम, पुरुषार्थ, नीति, प्राकृतिक सम्पदा, दया, क्षमा , योग, अध्यात्म, ज्योतिष, अनेकता में एकता, निष्ठा, बारहों महीने बहने वाली नदियां, यहाँ का मौसम, स्वास्थ्य व आयुर्वेद का अकूत खजाना है तथा सम्पूर्ण विश्व का प्रतिनिधीत्व करने की क्षमता है, भारत की इन क्षमताओं को विश्व के देश एक बार नहीं बार- बार आजमा चुके हैं।
भारत के पास जहाँ अकूत सम्पदा है वहीं भारत पर कई खतरे भी हैं, भारत को बाहरी तत्वों से ज्यादा भीतरी तत्वों से खतरा रहा है, उपरोक्त परिस्थितियों के अलावा वर्त्तमान में भारत कईं विश्व स्तरीय समस्याओं से भी जूझ रहा है, भारत की सबसे ज़्यादा शक्तिशाली संस्था भारत सरकार है सर्वाधिक शक्ति भारत सरकार के पास है, फिर राज्य सरकरे हैं, स्वतंत्र प्राधिकरण हैं, सैकड़ों-सैकड़ों गैर सरकारी संगठन हैं, मगर  देश की राजधानी दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी गंदे नाले में तब्दील हो गई है, दिल्ली जँहा वी.वी.वी.आई.पी लोग रहते हैं लेकिन नदी, पर्यावरण, अपराध आदि की स्थिति बहुत खराब है। ऐसे में देश के बाकि हिस्सों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।  उपरोक्त स्थितियों  को ध्यान में रखते हुए भारत की रक्षा, सेवा एवं मजबूती के लिए अपने स्तर पर काम करने के लिए नेशनल डिफेंस ट्रस्ट की स्थापना 2 फरवरी 2017 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में वैधानिक तरीके से की गई है। नेशनल डिफेंस ट्रस्ट ने राष्ट्र की रक्षा, सेवा, मजबूती के लिए कई विषयों का चयन किया है तथा चयनित विषयो के आधार पर प्रभागों का गठन किया गया है। नेशनल डिफेंस ट्रस्ट मूलरूप  से एक स्व वित्त पोषित संगठन है और अपने द्वारा तैयार एक विशेष प्रशासनिक व्यवस्था पर आधारित एवं संचालित है।