Download Registration Form
Pay Now
file/event/f2718_career.jpg

रोजगार

                                       नेशनल डिफेंस ट्रस्ट से जुड़ने और इसमें करियर बनाने हेतु विकल्प:

नेशनल डिफेंस ट्रस्ट राष्ट्र की रक्षा, सेवा, मजबूती के लिए कानूनी, सामाजिक, मानवीय, नैतिक, आर्थिक, आध्यात्मिक आधार पर कार्यरत एक वैधानिक संगठन है। ऐसे युवक एवं युवतियां जो राष्ट्र की रक्षा, सेवा एवं मजबूती हेतु कार्य करना चाहते हैं तथा इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे नेशनल डिफेंस ट्रस्ट में सदस्यता अथवा आधिकारिक पद पर कार्य करने/ नियुक्ति हेतु आवेदन कर सकते हैं। नेशनल डिफेंस ट्रस्ट के किसी रिक्त पद हेतु आवेदन किया जा सकता है। पदों का विवरण निम्न लिखित है-

(1) वैतनिक पद: 1. पद का नाम- विशेष अधिकारी, पद संख्या- अधिकतम 6, वेतन- रु. 15000/ प्रतिमाह । 2. पद का नाम- प्रभागीय सचिव, कुल पद संख्या- 22, वेतन रु. 17000/- प्रतिमाह।, 3. पद का नाम-  वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पद संख्या- 1, वेतन- रु. 30000/- प्रतिमाह। 4. पद का नाम- उपाध्यक्ष, पद संख्या- 1, वेतन- रु. 21000/- प्रतिमाह। 5. पद का नाम-  महा सचिव, पद संख्या- 1, वेतन- रु. 20000/- प्रतिमाह। 6. पद का नाम- सचिव, पद संख्या- 1, वेतन- रु. 19000/- प्रतिमाह। 7. पद का नाम- उप सचिव, पद संख्या- 2, वेतन- रु. 18000/- प्रतिमाह।

ऊपर एन.डी.टी. के उच्च, अति उच्च तथा सर्वोच्च स्तर के आधिकारिक पदों का विवरण दिया गया है। इन पदों हेतु नियुक्ति विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से की जाती है इसके लिए विशेष प्रशिक्षण को उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त मुख्यतः विशेष प्रभाग या अन्य प्रभागों के भी विशेष योग्य सदस्यों में से कुछ सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण के लिए चयन किया जा सकता है। यहाँ पदों से सम्बंधित अधिकतम वेतन को स्पष्ट किया गया है। 

(2) सदस्यता: 1. साधारण सदस्य- एक जिले में अधिकतम नियुक्ति संख्या-विवेकानुसार, प्रशिक्षण अवधि- 18 माह, कार्य क्षेत्र- सम्पूर्ण भारत, सदस्यता शुल्क- 100/-, प्रभाग- विशेष प्रभाग। 2. वरिष्ठ सदस्य- एक जिले में अधिकतम नियुक्ति संख्या- 1, प्रशिक्षण अवधि- 18 माह, कार्य क्षेत्र- सम्पूर्ण भारत, सदस्यता शुल्क- 9000/-, प्रभाग- विशेष प्रभाग। 3. प्रमुख प्रभागीय सदस्य- एक जिले में अधिकतम नियुक्ति संख्या-प्रति प्रभाग 1, प्रशिक्षण अवधि- 18 माह, कार्य क्षेत्र- सम्पूर्ण भारत, सदस्यता शुल्क- 6900/-, प्रभाग-प्रभाग का चयन स्वयं कर सकते हैं। 4. प्रभागीय सदस्य- एक जिले में अधिकतम नियुक्ति संख्या-प्रति प्रभाग 5, प्रशिक्षण अवधि- 18 माह, कार्य क्षेत्र- सम्पूर्ण भारत, सदस्यता शुल्क- 5400/-, प्रभाग- प्रभाग का चयन स्वयं कर सकते हैं। 5. जिला शाखा सदस्य- एक जिले में अधिकतम नियुक्ति संख्या- 15, प्रशिक्षण अवधि- 18 माह, कार्य क्षेत्र- सम्पूर्ण जिला क्षेत्र , सदस्यता शुल्क- 6200/-, प्रभाग- जिला शाखा अध्यक्ष के निर्देशन में सभी प्रभागों के कार्य। 

ऊपर सदस्यता पद पर नियुक्ति की जानकारी दी गई है। ऐसे युवक एवं युवतियां जो राष्ट्र सेवा के कार्यों में विशेष रूचि रखते हैं तथा इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे अपने रूचि के क्षेत्र से सम्बंधित प्रभाग का चयन कर सकते हैं तथा सदस्यता हेतु आवेदन कर सकते हैं। सदस्यता का पद वैतनिक नहीं है मगर ज्वाइन करने तथा सक्रीय बने रहने के साथ ही संगठन की तरफ से सामान्य आय का लाभ दिया जाता है। विशेष सक्रीय एवं समर्पित सदस्य नियमानुसार अधिक आय का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सदस्यता की अवधि 18 माह होती है इसके पश्चात् सदस्यता नवीनीकरण के लिए आवेदन किया जा सकता है।  सदस्य बनने हेतु पहले प्रभाग का चयन करें इसके बाद सम्बंधित प्रभाग की सदस्यता  का चयन करें तदनुसार आवेदन करें तथा पेशेवर प्रशिक्षण एवं आय हेतु विशेष प्रमाण पत्र  "आर्थिक" में भी नामांकन कराएं। (नोट- साधारण सदस्यता के अलावा अन्य सभी सदस्यताओं हेतु नियुक्ति संख्या की सीमा निर्धारित है।)

(3) जिला शाखा सञ्चालन- यह नेशनल डिफेंस ट्रस्ट की जिला स्तरीय प्रशासनिक व्यवस्था है। जिला शाखा अपने जिले में राष्ट्र की रक्षा, सेवा और मजबूती के लिए कार्य करने हेतु एक सक्षम तंत्र है जिसका नेतृत्व जिला शाखा अध्यक्ष करता है। जिला शाखा अध्यक्ष अपने जिले में नेशनल डिफेंस ट्रस्ट के सभी प्रभागों का अध्यक्ष होता है। ऐसे युवक एवं युवतियां जिनमें नेतृत्व एवं प्रबंधन की विशेष योग्यता है वे जिला शाखा अध्यक्ष पद तथा जिला शाखा पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। करियर निर्माण की दृष्टि से यह एक अत्यंत श्रेष्ठ विकल्प है। जिला शाखा को अनेकों महत्वपूर्ण प्राधिकार तथा नियमानुसार वेतन की सुविधा दी गई है। 

यदि आप नेशनल डिफेंस ट्रस्ट में कार्य करने एवं इसमें करियर बनाने के इच्छुक हैं या उपरोक्त के सन्दर्भ में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो राष्ट्रीय मुख्यालय आकर प्राप्त कर सकते हैं।